उमरेठ: शीलादेही में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर चोटों के कारण छिंदवाड़ा रेफर
उमरेठ थाना क्षेत्र के शीलादेही में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया । घटना बुधवार को 1:00 बजे की है। अंबाड़ा निवासी बाइक सवार उमरेठ की ओर जा रहा था ।इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया ।उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 2 बजे छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया।मंगलदास बागड़े नामक व्यक्ति उसके साथ था।