चंडी: गौढ़ापर गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Chandi, Nalanda | Apr 19, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर गांव के पास शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार की दोपहर करीब एक बजे बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में युवक ने अंतिम सांस ली। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के गुंजरचक निवासी विनेशर राम के पुत्र संतोष राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई दिलीप राम ने बताया कि 18 अप्रैल