सहारनपुर: सहारनपुर के देहरादून रोड पर एक बार फिर दिखा दो सांपों का दुर्लभ नजारा, आलिंगन करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सहारनपुर के देहरादून रोड पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब सड़क किनारे दो सांप एक-दूसरे से लिपटे हुए दिखाई दिए। इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।