कोडरमा: कोडरमा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
कोडरमा थाना क्षेत्र के हेठटोला स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार को 12 बजे एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।