जगाधरी: साडोरा की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने पहुंची आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल
साडोरा की अनाज मंडी में आज जनसभा हुई , जिसमें आप पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पहुंची । उन्होंने अरविंद केजरीवाल की 5 गारंटीयों को लोगों के सामने रखा और कहा कि केजरीवाल शेर है , वह पीएम मोदी के आगे नहीं झुकेंगे