पन्ना: पन्ना-सतना नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्राला को ओवरटेक करते समय पलटी वैगनआर, बाल-बाल बचे यात्री।
Panna, Panna | Jun 9, 2026 " पन्ना-सतना नेशनल हाईवे-39 पर छापरटेक के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। पन्ना से सतना जा रही एक वैगनआर कार सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्राला को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।