चकिया: मुहम्मदाबाद में पति के साथ रहने की मांग को लेकर युवती रिलायंस टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में मंगलवार सुबह 07 बजे एक शादीशुदा युवती अपने पति के साथ रहने की मांग को लेकर रिलायंस टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा और पूछताछ के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व दोनों परिवारों की सहमति से प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन बाद में पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो गया।