फतुहा: जेठूली शुकुलपुर पथ स्थित गोदाम से जनरेटर चोरी करते हुए एक चोर को गार्ड ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
Fatwah, Patna | Feb 3, 2024 गोदाम के आगे लगे जनरेटर का चोरी करते एक चोर को गोदाम के गार्ड ने पकड़ कर डायल 112 की पुलिस को सौंप दिया है। फतुहा थाना की पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी है। बीते कुछ महीनो में आसपास के आधा दर्जन गोदाम में चोरी होने की घटना घटी है। गोदाम के गार्ड ने बताया कि 6 -7 की संख्या में चोर पिकअप लेकर आया था। भनक लगते ही सभी पीकअप से भाग गया,एक पकड़ा गया है।