बालाघाट: 4 से 7 जुलाई तक बालाघाट में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, किसानों व आमजन को सतर्क रहने की सलाह
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा जारी पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 4 से 7 जुलाई के दौरान भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान जिले में बिजली गिरने, आंधी-तूफान तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और कृषि विज्ञान केंद्