वाराणसी के धर्म चक्र बिहार इंटर कालेज के सुमित मौर्या ने जिले में तीसरा स्थान पाकर जिले का किया नाम रोशन
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2024 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का आज हाई स्कूल एवं इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ है जिसमें वाराणसी के सारनाथ नवापुर के सुमित मौर्या ने जिले में तीसरा स्थान पाकर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है सुमित ने बताया कि वह सोशल मीडिया का कम प्रयोग करता था और पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखता था जिसके कारण उसे सफलता प्राप्त हुई है