महाराजगंज: शारदा नहर के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम बालिका गंभीर घायल, दो की हालत नाजुक
15 जून सोमवार शाम 4:00 बजे अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से बछरावां सीएचसी पहुंचाया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया वहीं पति-पत्नी का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुत्री की हालत सामान्य बताई गई है।