खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में कपास से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक क्रमांक MH 18 BA 2297 तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक पलटते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।