रामपुर: स्वार की नकासे वाली मस्जिद के निकट फोर व्हीलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में दो युवक घायल हुए
Rampur, Rampur | Nov 5, 2024 घटना मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास की है। थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम धनोरी निवासी विकास मौर्या गाँव के ही एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर खेत जा रहा था। स्वार की नकासे वाली मस्जिद के निकट तेज़ रफ़्तार फोर व्हीलर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सीएचसी में घायलों का उपचार किया गया। विकास को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।