रामपुर: बल्लू की मढेयां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 5 लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Nov 5, 2024 थाना शहजाद नगर क्षेत्र के बल्लू की मढैया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ, इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना सोमवार की रात्रि 10:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है । पुलिस घटना की जांच पड़ताल में छुट्टी है।