हुसैनाबाद: हुसैनाबाद जेपी चौक पर दर्दनाक मंजर: 4 घंटे से बेहोश महिला, मासूम बच्चा बिलखता रहा
हुसैनाबाद के जेपी चौक के पास बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे से एक बेहद मार्मिक स्थिति देखने को मिल रही है। एक महिला सड़क किनारे बेहोश अवस्था में पड़ी हुई है, जो लगभग 4 घंटे से उसी हालत में है। महिला के साथ उसका करीब 6 महीने का मासूम बच्चा भी मौजूद है, जो लगातार रो रहा है और आसपास खड़े लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। बच्चे की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों की