इगलास: इगलास के ग्राम तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक संस्था के सदस्यों ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई
Iglas, Aligarh | Apr 25, 2026 इगलास। ग्राम तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक संस्था के सदस्यों द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष इंजी. जतन चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपनी कलम से स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने का काम किया। देश को आजादी मिलने के बाद उनको राष्ट्रकवि का दर्जा देने के साथ ही पदम विभूषण उपाधि से सम्मानित भी किया गया है।