बीकानेर: जमीनी विवाद में विवाहिता पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, गंगा शहर थाने में मामला दर्ज
शहर के एक थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद को लेकर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार जमीन को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। 17 नवंबर को ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंचे और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर