शाहजहांपुर।पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार को एक संविदाकर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरवेश के रूप में हुई, जो बंडा नगर पंचायत में संविदा पर चपरासी था। अरवेश 13 जनवरी को बाइक से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन न तो कार्यालय पहुंचा और न ही घर लौटा। उसका मोबाइल भी बंद था।