आगरा: आगरा पुलिस लाइन्स में 10 पुलिसकर्मियों का सम्मान, 5 उपनिरीक्षक सहित कुल 10 कर्मियों को दी गई गरिमामयी विदाई
Agra, Agra | Mar 31, 2026 आगरा पुलिस लाइन्स में सेवानिवृत्त हो रहे कुल 10 पुलिसकर्मियों के सम्मान में गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। 5 उपनिरीक्षक, 2 मुख्य आरक्षी, 1 फायर सर्विस चालक, 1 लीडिंग फायरमैन व 1 फालवर को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनकी ईमानदार सेवा और योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।