रायडीह: 20 अवैध गोवंश पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Raidih, Gumla | Nov 2, 2025 रायडीह पुलिस ने दो पिकअप वाहन में लदे 20 अवैध गोवंशीय पशुओं को जप्त किया है वहीं एक पशु तस्कर को गिरफ्तार भी किया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से दो पिकअप वाहन में अवैध गोवंशीय पशुओं को लादकर पशु तस्कर तस्करी के लिए रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर होते हुए गुमला ले जाया जा रहा है। जिसे पीछा कर पकड़ा गया।