गिरिडीह: बरगंडा स्थित आवास पर बोले बाबूलाल मरांडी, झारखंड की कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को 4 बजे बरगंडा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। हालात ऐसे हैं कि ऐसा लगता है मानो राज्य में कानून नाम की कोई व्यवस्था ही नहीं बची है।