ग्वालियर व्यापार मेले से एक साल का बच्चा लापता, डेढ़ घंटे में पुलिस ने कराया बरामद; 2 दिन मां के पास दुकान लगाने वाला युवक निकला आरोपी ग्वालियर व्यापार मेले से एक साल के मासूम के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार रात की है। बच्चा मेले में फुटकर दुकान लगाने वाली महिला का था। अचानक बच्चे के गायब होने से मेले में हड़कंप मच गया।