रातू: तिगरा गांव में करंट लगने से वृद्ध की मौत,दो भाइयों में नोंकझोंक के बाद थाने में लिखित शिकायत
Ratu, Ranchi | Jun 9, 2026 रातू थाना क्षेत्र के तिगरा गांव में सोमवार को सुबह महावीर महतो (70) की करंट लगने से मौत हो गयी। मामले को लेकर रातू थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में विवाद गहरा गया। मृतक के छोटे पुत्र सोमेश महतो ने अपने पिता की मौत को संदेहास्पद बताते हुए बड़े भाई उमेश महतो पर सवाल