नागौर जिले के मेड़ता से सीएम भजनलाल शर्मा व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह मंगलवार को हजारों करोड़ की सौगात देंगे। नागौर के सूचना केंद्र ने सोमवार देर शाम 8 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पीएम ग्राम सड़क योजना में ₹2 हजार करोड़ की सौगात,राज्य परियोजना में कृषकों को ₹1 हजार 200 करोड़ व नागौर जिले में ₹351 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे।