जमालपुर: जमालपुर कारखाना को लेकर संघर्ष मोर्चा का आंदोलन तेज करने का एलान, कई मुद्दों पर बनी रणनीति
जमालपुर कारखाना को लेकर संघर्ष मोर्चा का आंदोलन तेज करने का एलान, कई मुद्दों पर बनी रणनीति जमालपुर। जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक रविवार को जुबली वेल स्थित संरक्षक दिनेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन मोर्चा के संयोजक सह समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया।