पीलीभीत: भारत-नेपाल प्रतिनिधिमंडल ने चूका ईको-टूरिज्म प्वाइंट पर साझा किए संरक्षण के अनुभव
पीलीभीत। भारत-नेपाल जैव विविधता संरक्षण को लेकर चूका ईको-टूरिज्म प्वाइंट पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क से आए 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चल रहे संरक्षण कार्यों और प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन करने भारत पहुंचा था।दल में बफर जोन मैनेजमेंट काउंसिल के चेयरमैन मौजूद रहे।