बहराइच: महंतपुरवा में घर के बाहर सामान लेने जा रही बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, बच्ची घायल हुई
सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महंतपुरवा में घर के बाहर रविवार को सामान लेने के लिए बच्ची निकली थी। तभी अचानक कुत्ते ने हमला करके नोच कर उसे घायल कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने जानकारी देते बताया कि कुत्ते के हमले में बच्ची घायल हुई है। जिसका इलाज जारी है।