कोचस: लहेरी पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, तीन लोग घायल, सदर अस्पताल रेफर
कोचस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर लहेरी पुल के समीप ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में ज्ञानेंद्र कुमार झा, निर्मल कुमार एवं प्रकाश कुमार शामिल है। जिन्हें कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया है...