हरनौत: कार्यालय में प्रतिदिन 600 से अधिक जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र के जमा हो रहे है आवेदन, काउंटर पर दिनभर उमड़ी रहती भीड़
हरनौत प्रखंड कार्यालय में इन दिनों जाति, आय, आवासीय सहित विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कॉलेजों एवं स्कूलों में नामांकन, छात्रवृत्ति आवेदन और राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रिया शुरू होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आम नागरिक प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि कार्यालय खुलते ही लोग काउंटर पर