चोवा मड़वा दुर्गा मंदिर में प्रतिमा का हर्षो उल्लास ढोल नगाड़े के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आयोजित मेले में जमकर खरीदारी की मौके पर प्रतिमा के दर्शन व पूजा अर्चना को लेकर भी मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी इस अवसर पर समिति के विभिन्न पदाधिकारी पुजारी व अन्य सदस्य प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण कराने में लगे थे।