बालूमाथ: प्रखंड कार्यालय के पास अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के पास रविवार देर रात अज्ञात हाईवा वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसारी नवादा गांव निवासी शोभा गंझु के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल युवक की पहचान ठुपा गंझू के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई l