मेहंदीया थाना पुलिस ने गुरुवार को सरवरपुर गांव में छापेमारी कर फरार शराब तस्कर अवधेश मेहता उर्फ़ भुवाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापेमारी के दौरान 200 लीटर देसी महुआ शराब भी बरामद हुई। तस्कर पुलिस को देख मौके से भाग गया था, लेकिन उसकी पहचान कर पुनः गिरफ्तारी की गई। सरवरपुर गांव में पहले भी अवैध शराब का कारोबार पकड़ा गया है।