बिसौली: बिसौली में आयोजित जलसे में उलेमाओं ने दी तालीम और दीन पर चलने की नसीहत
Bisauli, Budaun | May 21, 2026 बिसौली नगर स्थित मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में जलसा-ए-दस्तारबंदी व फातिहा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को 3 बजे करीब मदरसे के प्रिंसिपल मो. इफ्तेखार अशरफी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मदरसे से फारिग होने वाले मो. आमिर रजा को हिफ्ज-ए-कुरआन की डिग्री से नवाजा गया। अंत में मुल्क व कौम की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ कराई गई।