बेगूसराय: फुलवरिया थाना की पुलिस ने 37 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
फुलवरिया थाना की पुलिस ने 37 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया थाना ने कार्रवाई की है.