मंझनपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्भुत शौर्य, त्याग और अमर बलिदान को श्रद्धा के साथ स्मरण किया गया।