रोह: मड़रा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Roh, Nawada | Jul 6, 2026 रोह थाना क्षेत्र के मड़रा गांव में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अमरजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।