दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर चौकी अंतर्गत शनिवार शाम करीब 5 बजे बाघनगर तिराहे से सिसई–बुढ़ाननगर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सेहुड़ा गांव निवासी नावेद पुत्र मो. आजम (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी। अज्ञात घायल को सीएचसी सेमरिया ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बस्ती के कैली हॉस्पिटल रेफर