गाज़ीपुर: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने घायलों से वीडियो कॉल पर की बात
गाजीपुर में महाराष्ट्र से आए तीर्थ यात्रियों की बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसरा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई, जिसमें 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 35 तीर्थ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने घायलों का हाल जाना।