बालाघाट: गांधी चौपाल की बदहाली पर फूटा गांधीवादियों का आक्रोश, बालाघाट में पहला तिरंगा झंडा फहराया उस स्थान को संरक्षण की मांग
शहर के गुजरी क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक गांधी चौपाल की बदहाली को लेकर शुक्रवार दोपहर गांधीवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि यह स्थान केवल एक चौपाल नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण धरोहर है। बताया जाता है कि आजादी से पहले महात्मा गांधी बालाघाट आए थे और इसी स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों के साथ बैठक कर देश को स्वतंत्र कराने