पुनासा: ओंकारेश्वर में नाविकों ने दो बच्चों और उनकी मां को डूबने से बचाया
Punasa, Khandwa | Jun 10, 2026 ओंकारेश्वर के केवलराम घाट पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में डूबने लगे, जिन्हें घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।