बिल्सी: शैलेंद्र शर्मा ने बिल्सी में गोवंशों के झुंड को 25 कुंतल तरबूजों से भरी ट्राली खाने के लिए डाल दी
Bilsi, Budaun | Jun 20, 2026 बदायूं के बिल्सी कस्बे में समाजसेवी शैलेंद्र शर्मा ने भीषण गर्मी से बेहाल आवारा गोवंशों को राहत देने के लिए एक पहल की है। शनिवार दोपहर को उन्होंने बदायूं मार्ग पर घूम रहे गोवंशों और उनके बछड़ों को लगभग 25 कुंतल (2,500 किलोग्राम) तरबूज खिलाए। शैलेंद्र शर्मा ने विशेष रूप से बदायूं मार्ग पर स्थित उस स्थान पर तरबूजों से भरी एक ट्रॉली भेजी।