गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जिले में दोपहर में होगा आगमन 317 करोड़ के विकास परियोजना की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आयेंगे। सीएम योगी दोपहर बाद गोरखपुर पहुचेंगे। दो दिन में ₹317 करोड़ के विकास कार्यों का उपहार देंगे। खाद्य कारखाने में 1000 जोड़ों के सामूहिक विवाह में पहुंचकर मुख्यमंत्री नए जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर अधिकारी तैयारियों में लगे।