कटनी नगर: कटाई घाट नदी में ट्रैश क्लीनर मशीन से नदी की सफाई जारी, सौंदर्य में सकारात्मक परिवर्तन दिखने लगा
जल स्रोतों के संरक्षण संवर्धन और स्वच्छता को लेकर नगर निगम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर के कटाय घाट कटनी नदी क्षेत्र में प्रयागराज से पहुंची अत्याधुनिक ट्रैस क्लीनर मशीन से नदी में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई से नदी के सौंदर्य में सकारात्मक परिवर्तन नजर आ रहा है। इस संबंध नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने आज रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी।