तारानगर: तारानगर में सादगी की मिसाल, बिना दहेज के परिणय सूत्र में बंधे मुकेश कुमार धामु धीरवास व अंकिता तिगाला घणाऊ
आज के चकाचौंध भरे युग में मुकेश पुत्र श्री गंगाराम धामु धीरवास व मोनिका सुपुत्री श्री सुरेश कुमार तिगाला घणाऊ ने दहेज प्रथा जैसी कुरीति को दरकिनार कर एक नई मिसाल पेश की है।उन्होंने अंकिता जांगिड़ के साथ बिना किसी लेन-देन के ‘दहेज मुक्त विवाह’ संपन्न किया। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तारानगर के अध्यक्ष विनोद कुमार दम्मीवाल ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।