पंचकूला: सेक्टर 20 निवासी व्यक्ति को गोल्डी बराड़ के नाम से मिली धमकी, मांगे ₹30 लाख
पंचकूला के सेक्टर 20 पुलिस थाना प्रभारी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला के सेक्टर 20 निवासी संजय कुमार ने बताया कि गोल्डी बराड़ का नाम लेकर उससे 30 लाख रुपए मांगे गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।