पंचकूला: नजदीक खेड़ा मंदिर गांव बीड घग्गर से अवैध शराब की 23 बोतल सहित व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम गस्त पर गई हुई थी। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने नजदीक खेड़ा मंदिर गांव बीड घग्गर से अवैध शराब की 23 बोतल सहित व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।