सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुर्गी दाना फैक्ट्री में हुई हादसे के बाद परिजनों को अब है मुआवजे का इंतजार
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ स्थित मुर्गी दाना फैक्ट्री में कार्य कर रहे चंदेश्वर महतो की बिजली की करंट लगने से हुई मौत के बाद अब परिजनों को मुआवजा का इंतजार है। पुलिस के द्वारा काफी हंगामा के बीच लाश का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सोपा गया इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।