सारंगपुर: ग्राम लीमाचौहान में खेत पर काम कर रहे दो लोगों पर गिरी बिजली, एक गंभीर घायल व दूसरे की हुई मौत
खेत पर कृषि का काम कर रहे हेमराज पिता गोपीलाल व धर्म सिंह पिता बद्रीलाल दोनों निवासी लीमाचौहान दोनों पर गिरी आकस्मिक बिजली। आकस्मिक बिजली गिरने से हेमराज की मौके पर मौत व धर्मसिंह गंभीर घायल हो गया। दोनों को सिविल अस्पताल लाया धर्मसिंह का डॉक्टर के द्वारा उपचार कर जिला शाजापुर रेफर किया गया। हेमराज के शव का पीएम करा कर पुलिस के द्वारा परिजनों को सौंपा।