जगाधरी: वार्ड नंबर 22 में निगम मेयर ने ₹37.38 लाख की लागत से बनने वाली गली का किया शिलान्यास
निगम के द्वारा लगातार वार्ड के अंदर विकास कार्य कराया जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 22 में आज निगम में सुमन बहमनी ने वार्ड पार्षद रुचि शर्मा के साथ मिलकर गली का शिलान्यास किया। इस मौके पर मार्केट बोर्ड कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा जल्द हि यह गली बनकर तैयार होगी तो लोगों को इसका लाभ भी मिलेगा।