लोहरदगा: शास्त्री चौक पर बस ने बिजली पोल को मारी टक्कर, बिजली आपूर्ति और आवागमन बाधित
लोहरदगा शहर के शास्त्री चौक में शुक्रवार की रात करीब 8:45 बजे हुई एक घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक तत्परता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पोल दो हिस्सों में टूट गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।